Sun, 22 Nov, 2026
बाज़ार भाव LIVE
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | सोना 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | चांदी: ₹92,800 +₹450 | सेंसेक्स: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | पेट्रोल (हरियाणा): ₹95.28 / ली. | डीजल: ₹88.14 / ली.
राजनीति Published:

थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा, 12 साल के बच्चे ने भिक्षुओं को कुचला

[Haryana Regional]  8 धुतांगधारी भिक्षुओं का महापरिनिर्वाण, बुद्ध शासन को अपूरणीय क्षतिबैंकॉक । थाईलैंड से एक बेहद हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक ...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
Share: W 𝕏 f
थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा,  12 साल के बच्चे ने भिक्षुओं को कुचला
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

Haryana News Bureau:


 8 धुतांगधारी भिक्षुओं का महापरिनिर्वाण, बुद्ध शासन को अपूरणीय क्षति

बैंकॉक । थाईलैंड से एक बेहद हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक सड़क हादसे में कठोर धार्मिक साधना पर निकले भिक्षुओं के संघ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में आठ धुतांगधारी भिक्षुओं का असामयिक निधन हो गया है, जबकि चार भिक्षु गंभीर रूप से घायल हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे बौद्ध जगत और बुद्ध शासन को गहरे शोक में डुबो दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धुतांग साधना के तहत भिक्षुओं का यह संघ आध्यात्मिक पदयात्रा पर था और सड़क के किनारे शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान कार के स्टेयरिंग पर सवार एक बारह वर्षीय नाबालिग बच्चे ने बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया। गति इतनी अधिक थी कि कार सीधे सड़क किनारे चल रहे भिक्षुओं के संघ में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आठ परम पूजनीय धुतांगधारी भिक्षुओं का मौके पर ही महापरिनिर्वाण हो गया। वहीं चार भिक्षुओं की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। संघ के कुछ अन्य भिक्षुओं को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुँचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिन्होंने इतनी कम उम्र के बच्चे को गाड़ी चलाने की अनुमति दी।
बौद्ध धर्म में ''धुतांग'' साधना को अत्यंत कठिन और उच्च स्तर की आध्यात्मिक तपस्या माना जाता है, जिसमें भिक्षु सांसारिक सुखों का पूरी तरह त्याग कर, नंगे पैर लंबी यात्राएं करते हैं और जंगलों या खुले आसमान के नीचे ध्यान लगाते हैं। ऐसे समर्पित और उच्च कोटि के साधानारत भिक्षुओं का इस तरह असमय चले जाना केवल थाईलैंड के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक बौद्ध समाज और बुद्ध शासन के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और बौद्ध अनुयायियों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, लोग नाबालिगों के हाथ में वाहन सौंपने वाले माता-पिता और ढीले ट्रैफिक नियमों की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। जनता द्वारा मांग की जा रही है कि इस मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी की लापरवाही से ऐसी पवित्र आत्माओं को न खोना पड़े। वर्तमान में संपूर्ण बौद्ध जगत शोकाकुल है और घायल भिक्षुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है।
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक

Chief Editor - GajabHaryana

gajabharyanatech@gmail.com

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।