कुरुक्षेत्र Published:
नगर पालिका के वार्डों में लगा सांसद का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 70 लोगों को मिला लाभ
[Haryana Regional] गजब हरियाणा पिहोवा । सांसद नवीन जिंदल के जनसेवा संकल्प को साकार करते हुए नवीन जिंदल फाउंडेशन की मेडिकल वैन वार्ड नंबर 7 और 9 में पहुंची। जहां निशुल्क स्वास...
Haryana News Bureau:
गजब हरियाणा
पिहोवा । सांसद नवीन जिंदल के जनसेवा संकल्प को साकार करते हुए नवीन जिंदल फाउंडेशन की मेडिकल वैन वार्ड नंबर 7 और 9 में पहुंची। जहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह और हल्का प्रभारी जीत राम ने बताया कि डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 70 लोगों की जांच की। इनमें 55 मरीजों की ओपीडी कर उन्हें मौके पर ही निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, जबकि 15 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ब्यूटी पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंटरनेशनल स्किल सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को वर्ष 2035 तक शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।