कुरुक्षेत्र પ્રકાશિત:
लाडवा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
लाडवा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठनगजब हरियाणा/ब्यूरो लाडवा । लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को लाडवा प्रेस क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्...
लाडवा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
गजब हरियाणा/ब्यूरो
लाडवा । लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को लाडवा प्रेस क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के वार्ड नंबर-7 से सदस्य जसबीर पंजेटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित बाहर से आए गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समाज का आईना हैं पत्रकार: जसबीर पंजेटा
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जसबीर पंजेटा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी और समाज का वास्तविक आईना होते हैं। पत्रकार अपनी निष्पक्ष कलम और कैमरे के जरिए समाज की धरातली तस्वीर को शासन-प्रशासन और आमजन के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल लोगों को सही दिशा दिखाने का काम करता है, बल्कि उन्हें जागरूक व संगठित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकारों के बिना समाज की व्यवस्था को पूर्ण रूप से समझना संभव नहीं है।

नरेश गर्ग बने प्रधान, संजीव शर्मा को महासचिव की कमान
क्लब के महासचिव संजीव शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लाडवा प्रेस क्लब बीते कई वर्षों से पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नरेश गर्ग को आगामी दो वर्ष के लिए प्रधान चुना गया।

शैलेंद्र चौधरी को चेयरमैन तथा चंद्रमणी अत्री व बाबुराम तुषार को बनाया संरक्षक
वहीं नवगठित कार्यकारिणी में शैलेंद्र चौधरी को चेयरमैन तथा चंद्रमणी अत्री व बाबुराम तुषार को संरक्षक बनाया गया। डॉ जरनैल सिंह रंगा और संजीव खेड़ी को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि सुखराम पाल व राजेश शर्मा को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई। संगठन में रामगोपाल व अशोक कुमार को सचिव, बलबीर सिंह को सह-सचिव, रणदीप रोड़ व रवि कुमार को सलाहकार, रामपाल को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, विनोद यादव को वरिष्ठ प्रेस प्रवक्ता तथा सुशील कम्बोज को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा रोहित चौधरी, मानव गर्ग, राजीव चौधरी, वैभव चावला, राजेश सैनी और रवि पांचाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान नरेश गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी एकजुट होकर पत्रकारों के कल्याण और समाजहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।