Sun, 22 Nov, 2026
बाज़ार भाव LIVE
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | सोना 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | चांदी: ₹92,800 +₹450 | सेंसेक्स: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | पेट्रोल (हरियाणा): ₹95.28 / ली. | डीजल: ₹88.14 / ली.
हरियाणा வெளியிடப்பட்டது:

गढ़ी गोसांई में श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ 27वां विशाल संत समागम, गुरु रविदास जी के मार्ग पर चलने का आह्वान

सुखबीर/गजब हरियाणा सरस्वती नगर । खंड के गाँव गढ़ी गोसांई में श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जय गुरु रविदास राष्ट्रीय मिशन (रजि.) की ओर से 27वें विशाल संत...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
பகிர்க: W 𝕏 f
गढ़ी गोसांई में श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ 27वां विशाल संत समागम,   गुरु रविदास जी के मार्ग पर चलने का आह्वान
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो
सुखबीर/गजब हरियाणा 
सरस्वती नगर । खंड के गाँव गढ़ी गोसांई में श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जय गुरु रविदास राष्ट्रीय मिशन (रजि.) की ओर से 27वें विशाल संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। 108 संत निरंजन दास जी महाराज काशी (बनारस) के पावन आदेशानुसार आयोजित इस समागम की अध्यक्षता गद्दीनसीन संत मेघदास जी ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथि और दूर-दराज से पधारे संत-महात्माओं का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस आध्यात्मिक समागम में डेरा हिरण छप्पर से गुरु माता करतारी देवी, गुरु गद्दी संत बलवंत दास जगाधरी, संत दयालदास, संत गुरमीत दास, महात्मा सुरेश दास, महात्मा श्याम लाल और महात्मा सोम दास ऊंचा चंदना सहित अनेक संतों ने शिरकत की। उपस्थित संतों ने गुरु रविदास जी महाराज की अमृतवाणी और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने समाज को मानवता, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया है, जिस पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
समागम के दौरान पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार विभिन्न कीर्तनी जत्थों ने गुरु वाणी का गुणगान कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए जलजीरा और गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। कार्यक्रम के समापन पर संत मेघदास जी ने पधारे हुए सभी संतों को शिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में चुडियाला का माजरा, कमेटी भट्टू वाला, रणजीत पुर और कमेटी गोवर्धन सहारनपुर से आई साध-संगत के साथ-साथ प्रधान रामजी लाल, मांगा राम, गुलाब चंद, पाल चंद, डॉ. हंसराज, नरेश कुमार और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक

Chief Editor - GajabHaryana

gajabharyanatech@gmail.com

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।