Sun, 22 Nov, 2026
बाज़ार भाव LIVE
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | सोना 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | चांदी: ₹92,800 +₹450 | सेंसेक्स: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | पेट्रोल (हरियाणा): ₹95.28 / ली. | डीजल: ₹88.14 / ली.
राजनीति Published:

यमुनानगर पत्रकार हमला मामला, 20,000 करोड़ के घोटाले का खुलासा, समर्थन में उतरे चंद्रशेखर आजाद

[Haryana Regional] यमुनानगर । पत्रकार पिटाई मामले ने अब हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में आज उस समय एक बड़ा मोड़ सामने आया, जब पी...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
Share: W 𝕏 f
यमुनानगर पत्रकार हमला मामला, 20,000 करोड़ के घोटाले का खुलासा, समर्थन में उतरे चंद्रशेखर आजाद
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

Haryana News Bureau:

यमुनानगर । पत्रकार पिटाई मामले ने अब हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में आज उस समय एक बड़ा मोड़ सामने आया, जब पीड़ित पत्रकार के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सनसनीखेज दस्तावेज सार्वजनिक किए। इस दौरान भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से आंदोलनकारियों से सीधा संवाद किया और साफ संकेत दिए कि न्याय न मिलने की स्थिति में वे खुद यमुनानगर पहुँचकर इस लड़ाई की कमान संभालेंगे।

धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरटीआई के करीब 2,000 पन्नों के दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया कि जिस पत्रकार पर हमला हुआ है, वह दरअसल एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश कर रहा था। इन दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया गया है कि हमलावर पक्ष ने सरकार को लगभग 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व का चूना लगाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपये के उस घोटाले को दबाने की कोशिश है जिसमें खनन कारोबार से जुड़े लोग सरकार के बकायेदार बने बैठे हैं।
वहीं, अब तक विपक्षी पक्ष द्वारा जिस पत्रकार को फर्जी बताकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी, उसने आज मीडिया के सामने अपने पत्रकारिता से जुड़े तमाम वैधानिक दस्तावेज पेश किए। पीड़ित पत्रकार ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनके पास संस्थान के वैध प्रमाण मौजूद हैं और उन्हें सच लिखने की सजा दी जा रही है।

जरूरत पड़ी तो जल्द ही यमुनानगर आऊंगा: चंद्रशेखर आजाद 
आंदोलन को धार देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ितों को ढांढस बंधाया और संघर्ष जारी रखने के लिए प्रेरित किया। आजाद ने कड़े लहजे में कहा कि जब तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलता और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ी तो वह जल्द ही यमुनानगर की जमीन पर उतरकर इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी समर्थन दिलाएंगे। इस खुलासे के बाद अब प्रशासन पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और भारी वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने का दबाव बढ़ गया है।
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक

Chief Editor - GajabHaryana

gajabharyanatech@gmail.com

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।